हमारे संस्थान का उद्देश्य प्राचीन वैदिक सिद्धांतों को आधुनिक जीवन में पुनः स्थापित करना है। हमारा विचार है कि, वैदिक ज्ञान को आधुनिक समय में सुयोग्य संगम ही समाज को सशक्त और समृद्ध बना सकता है। वैदिक सिद्धांतों के माध्यम से, संस्थान लोगों को मानसिक, शारीरिक और आत्मिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास करता है। संस्थान समाज में नैतिकता, सदाचार और आध्यात्मिकता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।